
चंडीगढ़ की राजनीति लगातार गर्माती हुई, हाई वोल्टेज ड्रामा अभी भी जारी
चंडीगढ सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव टला
हाईकोर्ट ने पूछा कहां हैं मेयर
चंडीगढ, 27 फरवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर विवाद और राजनीति पूरी तरह से गर्मा रही है आज चंडीगढ़ के डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव होना है। लेकिन इसे लेकर अभी संशय है, क्योंकि नए मेयर ने अपना चार्ज नहीं लिया है। वही अब जानकार सूत्रो के हवाले से खबर है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने एक बार फिर से नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक अब ये चुनाव नए सिरे से 4 मार्च को सुबह 10 बजे होंगे. हालांकि नोटिफिकेशन हाईकोर्ट में सब्मिट किया गया है. इस पर अंतिम आदेश पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के द्वारा ही दिया जाएगा. चुनाव की पूरी प्रक्रिया नए सिरे से होगी. 28 और 29 फरवरी को नामांकन की प्रक्रिया होगी.
वही जानकार सूत्रो के हवाले से खबर है कि चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई अब दोपहर बाद इस मामले को लेकर सुनवाई की जाएगी। वहीं, आज 10:00 बजे होने वाले चुनाव को टाल दिया गया है। भाजपा के सारे पार्षद और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर निगम ऑफिस में पहुंचे थे। वहीं, अदालत ने विपक्ष से सवाल किया है कि मेयर कहां पर हैं। वह चुनाव कराने के लिए क्यों नहीं आ रहे।
अब तक इस चुनाव पर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच चुनाव का ये मामला एक बार फिर से कोर्ट के दरवाजे तक पहुंच गया है। आप व कांग्रेस गठबंधन के सांझा उम्मीदवार कांग्रेस के पार्षद गुरप्रीत सिंह व निर्मला देवी की तरफ से दायर याचिका में 23 फरवरी को डीसी द्वारा जारी आदेश को चुनौती दी गई है।
हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि अबतक मेयर ने पदभार नहीं संभाला है तो उपायुक्त सीनियर डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए कैसे आदेश जारी कर सकते हैं। बता दें कि मेयर ही सीनियर डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव करवाता है। ऐसे में उपायुक्त के चुनाव कराने संबंधी आदेश पर रोक लगाई जाए। हाईकोर्ट ने लंबित याचिका में सुनवाई करने से इंकार करते हुए कहा कि नए सिरे से याचिका दायर की जाए। ऐसे में अब आज इस मामले पर सुनवाई होगी।























