चंडीगढ़ कांग्रेस को झटका पूर्व प्रदेश महासचिव ने छोड़ी पार्टी
भाजपा में शामिल
चंडीगढ़ 5 नवंबर (विश्ववार्ता):कांग्रेस के पूर्व महासचिव शशि शंकर तिवारी ने अपने साथियों के साथ भाजपा में घर वापसी कर ली। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ी बबली गहलोत और किसान नेता दीदार सिंह अटवा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉन बराला ने प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद की मौजूदगी में भाजपा में शामिल करवाया। सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय में अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री जॉन बराला ने सभी को प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद की मौजूदगी में भाजपा में शामिल कराया।