


चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदल रखा शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला ने किया उद्घाटन
चंडीगढ, 28 सिंतबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम आज बदल दिया गया है। अब इसका नाम बदलकर शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डद्म चंडीगढ़ कर दिया गया है। केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला ने इसका उद्घाटन किया है। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय राज्य सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग और नागरिक उड्डयन मंत्री सेवानिवृत्त डॉ. वी.के. हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर भी मौजूद हैं।























