
चंडीगढवासी इस बार खूब चला सकेगें पटाखे
प्रशासक बनवारी लाल ने बैठक मे लिया बडा फैसला
प्रतिबंध के साथ प्रशासन ने जारी की हिदायतें, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने अधिकारियों के साथ हुई बैठक मे फैसला लिया है कि इस बार चंडीगढ़ मे पटाखों पर लगाए प्रतिबंध को हटा दिया है। प्रशासन ने हिदायत दी है कि लोग सामान्य पटाखे नहीं जलाएंगे, सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाने की ही अनुमति होगी। शहर में बिक्री भी सिर्फ ग्रीन पटाखों की ही होगी।
जारी आदेश में सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों का हवाला दिया गया है। कहा गया है कि चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से एयर क्वालिटी इंडेक्स की रिपोर्ट को देखने के बाद ही ग्रीन पटाखों को अनुमति दी गई है।























