
चंडीगड़ की मेयर सरबजीत कौर और कमिशनर ने मुंबई में बायो रिएक्टर और कम्पोस्टिंग प्लांट का किया दौरा
चंडीगढ़, 22 अप्रैल (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ की मेयर डॉ. सरबजीत कौर और चंडीगढ़ नगर निगम कमिशनर, अनिन्दिता मित्रा, आई.ए.एस ने आज मुंबई में कंजूर बायो रिएक्टर और कम्पोस्टिंग प्लांट का दौरा किया।
गौरतलब है कि टीम ने जिस प्लांट का दौरा किया वहाँ प्रति दिन पाँच हज़ार मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा प्रोसेस किया जाता है।
टीम ने बायोरीमीडीएशन साइट का भी दौरा किया जहाँ आरडीऐफ और बायो सोइल तैयार करने के लिए 60 लाख मीट्रिक टन से अधिक अवशेष की प्रोसेसिंग की जा रही है। टीम ने मुंबई के नगर निगम, कमिश्नर इकबाल चहल के साथ मीटिंग की और बी.एम.सी. की अलग-अलग पहलकदमियों और प्रयासों पर चर्चा भी की।





















