
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव पर बडा उलटफेर, मतगणना में समाजवादी पार्टी लगातार बढ़त बनाये हुए
चंडीगढ, 8 सिंतबर (विश्ववार्ता): घोसी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। तीसरे राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। पांच सितंबर को मतदान में चार लाख से अधिक वोटरों में से लगभग 50 फीसदी ने मतदान किया था।























