
घग्गर नदी में पंचकूला के युवक की डूबने से मौत
चंडीगढ़, 19 जुलाई (विश्ववार्ता): पंचकूला के घग्गर नदी में एक युवक का पैर फिसलने से घग्गर नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई है । मृतक युवक का नाम योगेश कुमार है और उसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है। मृतक युवक पंचकूला के जुलम गढ़ गांव के मकान नंबर 566 में अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक के भाई विपिन ने बताया कि मेरे मृतक भाई के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो लड़कियां और एक लडक़ा है।
मौके पर पंचकूला के एसीपी हेड क्वार्टर सुरेंद्र कुमार चंडीमंदिर के एसएचओ ललित कुमार और चंडीमंदिर थाना के जांच अधिकारी सूरजमल मौके पर पहुंचे। चंडीमंदिर एच एच ओ पुलिस स्टेशन ललित कुमार ने बताया कि डेड बॉडी को सेक्टर 6 के अस्पताल में भेज दिया है।





















