गोद में ढाई महीने के बच्चे को लेकर विधानसभा पहुंचीं विधायक
चंडीगढ़, 20 दिसंबर (विश्ववर्ता) महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक सरोज बाबूलाल अहिरे ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उन्होंने सभी को चौंका दिया. महिला विधायक अपने ढाई महीने के बेटे को गोद में लेकर विधानसभा पहुंचीं और सदन की कार्यवाही में भी हिस्सा लिया. उन्होंने कहा,’मैं अब एक मां हूं, लेकिन मैं अपने मतदाताओं के सवालों के जवाब लेने विधानसभा आई हूं.’ बता दें कि एनसीपी विधायक सरोज अहिरे 30 सितंबर को ही मैं बनी थीं. उन्होंने कहा, परिवार बच्चे की देखभाल करेगा और मैं सदन में निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों को उठाऊंगी। यह सत्र कब तक चलेगा, यह अभी पता नहीं है, इसलिए जनता के अधिक से अधिक समस्याओं को हल करने पर मेरा ध्यान है।






















