
गैर राजनीतिक किसान जत्थेबंदियां इस तारिख को सिंघु बोर्डर पर करेंगी बड़ा शहीदी समारोह
चंडीगढ, 27 अक्तूबर (विश्ववार्ता): गैर राजनीतिक किसान जत्थेबंदियां 11 दिसंबर को सिंघु बोर्डर दिल्ली में बड़ा शहीदी समारोह करेगी। यह कार्यक्रम लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में शहीद किसानों को समर्पित होगा। इस दिन को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। दिल्ली की तरफ भी मार्च निकाला जायेगा। किसान आंदोलन में जो किसान शहीद हुए उनके परिवारिक सदस्यों को इस समारोह में बुलाया जायेगा। 26 तारीख को गैर राजनीतिक किसान जत्थेबंदियों की सिंघु बोर्डर दिल्ली में भी एक बड़ी मीटिंग होगी।























