
गैंगस्टर सोनू खत्री के करीबी गैंगस्टर करनजीत सिंह को काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने दबोचा
पंजाब डीजीपी ने सोशल मीडिया पर की पुष्टि
चंडीगढ,30 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस की जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम को आज उस समय बडी सफलता हाथ लगी जब विदेश में बैठे गैंगस्टर सोनू खत्री के करीबी गैंगस्टर करनजीत सिंह उर्फ जस्सा को गिरफ्तार किया है। उससे काफी मात्रा में हथियार भी मिले हैं।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता जांच की जा रही है।
जस्सा कुख्यात अपराधियों में से एक है। उस पर हत्या के 6 केस दर्ज हैं। जालंधर के गांव में उसने महिला और बेटी का डबल मर्डर किया था। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। जालंधर में हत्या के बाद जाते समय वह कैमरे में कैद हो गया था। उस समय उसका साथी बाइक चला रहा था जबकि वह पीछे बैठा था। पुलिस एक महीने से उसकी तलाश में थी।
In a major breakthrough, Counter Intelligence-Jalandhar has apprehended notorious Gangster Karanjit Singh @ Jassa Happowal, an operative of foreign-based Gangster Sonu Khatri. pic.twitter.com/uSbRs6Z2WR
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) November 30, 2023























