
गैंगस्टर संपत नेहरा के खिलाफ गवाह को धमकाने के मामले में सुनवाई आज
यह है पूरा मामला
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) गैंगस्टर संपत नेहरा के खिलाफ सेक्टर-36 थाना पुलिस ने 29 मई 2018 को सेक्टर-45 निवासी मोहम्मद कलाम की शिकायत पर उसे जान से मारने की धमकी की शिकायत पर केस दर्ज किया था। आज चंडीगढ़ जिला अदालत में सुनवाई होगी। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपत नेहरा को वीसी के जरिए पेश किया जा सकता है।
गैंगस्टर संपत नेहरा के खिलाफ सेक्टर-36 थाना पुलिस ने 29 मई 2018 को सेक्टर-45 निवासी मोहम्मद कलाम की शिकायत पर उसे जान से मारने की धमकी की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे अनजान नंबर से वाट्सएप काल आया था। काल करने वाले ने अपना नाम संपत नेहरा बताया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संपत नेहरा के खिलाफ केस दर्ज किया था।





















