
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दो गुर्गे चढे पुलिस के हत्थे किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 22 जुलाई (विश्ववार्ता) जबरन वसूली और आम्र्स एक्ट के तहत गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दो गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी चंडीगढ़ के एसपी मृदुल ने आज प्रैस कान्फ्रेस के दोैरान दी। एसपी मृदुल ने बताया कि इन दोनों पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। 34 वर्षीय आरोपी रवि कुमार बाल्मिकी बस्ती बनूर मोहाली का रहने वाला है और 34 वर्षीय ही आरोपी सोमदत्त मलोया का रहने वाला है। पुलिस ने इन्हें 18 जुलाई को 384, 386, 34 आईपीसी और 25, 54 59 आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ के कई बिस्नेसमैन, प्रॉपर्टी डीलर, बिल्डर्स, होटल मालिकों, नाइट क्लब मालिकों और शराब कारोबारियों को लगातार जबरन वसूली के लिए धमकियां देते थे। यह आरोपी दीपू बनुर के कहने पर ही पैसे इक_े करते थे।























