
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भांजे का दावा- मैंने मारी गोली मूसेवाला को
हमने मूसेवाला से अपने भाई विकी की हत्या का बदला लिया
चंडीगढ़, 3 जून (विश्व वार्ता) मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर लॉरेंस गैंग ने ही किया है। अब सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर सचिन बिश्नोई ने ली। सचिन बिश्नोई ने एक मीडिया चैनल को फोन कर इसकी जानकारी दी है। उसने कहा कि हमने मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल का बदला लिया है। जब उससे सवाल पूछा गया कि उसे मूसेवाला को क्यों मारा? तो उसने कहा कि हमने कोई पब्लिसिटी या फिरौती या कोई स्टैंड के लिए नहीं मारा। हमने मूसेवाला से अपने भाई विकी की हत्या का बदला लिया है।






















