
गैंगस्टर दीपक टीनू के फरार होने के बाद पूरे पंजाब में अलर्ट जारी
गैंगस्टर दीपक टीनू के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ के बॉर्डर किए सील
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने मानसा पुलिस की हिरासत से फरार सिद्धू मूसेवाला का हत्यारोपी गैंगस्टर दीपक टीनू की पुन: गिरफ्तारी को लेकर पंजाबभर में पुलिस अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। वही पंजाब पुलिस दीपक टीनू के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है आपको बता दें कि पुलिस ने पंजाब के बॉर्डरों को सील कर दिया है। पुलिस द्वारा हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ के बॉर्डर सील किए गए है। । सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि टीनू बॉर्डर एरिया से राजस्थान जा सकता है। राजस्थान भागने के संदेह के चलते पंजाब पुलिस की दो टीमें राजस्थान पहुंच गई हैं। दूसरी तरफ सी.आई.ए. स्टाफ मानसा के इंचार्ज प्रितपाल सिंह को आज मानसा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 7 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। आपको बता दें कि राजस्थान में लॉरेंस का बड़ा गैंग है।























