
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को पकडे जाने के बाद बोले सिद्धू मूसेवाला के पिता
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ,2 दिसंबर (विश्ववार्ता): दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंट गोल्डी बराड़ की हिरासत की खबर मिलने पर सिद्धू मूसेवाला के पिता का बडा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि गोल्डी बराड़ को सरकार जल्द से जल्द भारत लाए। उन्होंने कहा कि सच सामने लाना है तो पकड़े गए गैंगस्टरों का नार्को टेस्ट किया जाए ताकि यह पर्दा उठा सके कि संगीत जगत में इस कत्ल मामले में कौन-कौन-से चेहरे इसके पीछे छिपे हुए हैं। अगर केवल गैंगस्टर को पकड़ कर खानापूर्ति करनी है तो कुछ हासिल नहीं होगा।























