
गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे भोपाल
चंडीगढ, 22 अगस्त (विश्ववार्ता) गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे भोपाल आएंगे। वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री आज इंटर स्टेट काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक 11 बजे से 1 बजे तक कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होंगी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे























