
गृहमंत्री अमित शाह आज चंडीगढ मे तीन राज्यो के मुख्यमंत्रियो व राज्यपाल से करेगें अहम बैठक
चंडीगढ़, 30 जुलाई (विश्ववार्ता) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज एनसीबी के कार्यक्रम के बाद पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर के एलजी और चंडीगढ़ के प्रशासक के अलावा इन राज्यों के राज्यपाल, डीजीपी व अन्य अधिकारी के साथ बैठक कर सकते है। बताया जा रहा है कि यह बैठक काफी अहम होने वाली है। हाल ही में नॉर्थ जोनल काउंसिल की बैठक के बाद एक बार फिर अमित शाह इन राज्यों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें उत्तर भारत के कई राज्यों के मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की भी बैठक में शामिल होने की चर्चा है।





















