
गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब में राष्ट्रीय उत्सव होला मोहल्ला शुरू
सीएम भगवंत मान ने होला महल्ला के अवसर पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब में मत्था टेका
सुरक्षा के कडे पुख्ता इंतजाम
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्व वार्ता) गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब में वार्षिक राष्ट्रीय उत्सव होला मोहल्ला आज से शुरू हो गया है। होला मोहल्ला के दौरान जहां तख्त साहिब में लगातार अमृत संचार होगा, वहीं तख्त साहिब में धार्मिक दीवान रोजाना सजाए जाएंगे, जिसमें उच्च कोटि के रागी, ढाडी और कवियों द्वारा गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। मेले के दौरान जाम की स्थिति से श्रद्धालुओं व आम लोगों को परेशानी न हो इसके लिए नगर व पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए है। यह मेला बुधवार 8 मार्च तक चलेगा। इससे पहले, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री कीरतपुर साहिब में 3 से 5 मार्च तक ूरी संगत के सहयोग से होला मोहल्ला मनाया।
https://twitter.com/BhagwantMann/status/1632605474368675842?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1632605474368675842%7Ctwgr%5E5179dde8079dfab1348d193cb4a7461697ab7961%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwishavwarta.in%2Fwp-admin%2Fpost.php%3Fpost%3D250347action%3Dedit























