
गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट घनौली रूपनगर के पास लगी भीषण आग
इतनी झुग्गियों जलकर राख, मचा हडकंप
चंडीगढ़, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता) गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट घनौली रूपनगर में कोयला प्लांट के पास उस समय हडकंप मच गया जब कुछ ही पलो मे झुग्गियों में भीषण आग लगी है जिस कारण हर जगह अफरातफरी मच गई। गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट की दमकल की 4 गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है, घनौली चौकी प्रभारी गुरमुख सिंह ने बताया कि वह मामले की जांच करवाएंगे।
झुग्गियों में भीषण आग से किसी के जान जाने की खबर नही है लेकिन मजदूर आग की वजह से 10 झुग्गियों के अलावा स्विफ्ट कार, मोटरसाइकिल, बच्चों की साइकिल, किताबें, श्रमिकों की नकदी और अन्य कीमती सामान जल कर राख हो गया।





















