
मलेरकोटला में मतदान की गति तेज
गुरुहरसहाय में अकाली नेताओं पर बूथ कैप्चरिंग कराने का आरोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की भारी मतदान की अपील
चंडीगढ, 20 फरवरी (विश्वार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सूबे मे मतदान जारी है। आज अभी तक चुनाव मलेरकोटला में सबसे ज्यादा मतदान की सूचना है। यहां अभी तक 8.01त्न मतदान हुआ है। वहीं साहिबजादा अजित सिंह नगर में सबसे कम 2.18त्न मतदान हुआ है।
वही पंजाब में मतदान शुरू होते ही सियासी बवाल होने लगा है। आम आदमी पार्टी ने कई जगह श्वङ्करू नहीं चलने और गुरुहरसहाय में अकाली नेताओं पर बूथ कैप्चरिंग कराने का आरोप लगाया है।
दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि पंजाब चुनाव और यूपी चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। मैं मतदाताओं से लोकतंत्र के इस त्योहार में हिस्सा लेने के लिए आह्वान करता हूं, खासकर उन युवाओं से जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं।






















