
गुरमीत राम रहीम की फरलो मामले मे आज फिर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट मे सुनवाई
अदालत तय करेगी कि राम रहीम हार्डकोर अपराधी हैं या नहीं
चंडीगढ़, 25 फरवरी (विश्व वार्ता) साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में और हत्या के आरोपी डेरा सिरसा मुखी गुरमीत राम रहीम हार्डकोर अपराधी हैं या नहीं, इस मुद्दे पर आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
इससे पहले बुधवार को हरियाणा सरकार ने अपना जवाब दायर कर कहा था कि डेरा मुखी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है और वह सीधे तौर पर हत्यारा नहीं है। ऐसे में उसे हार्डकोर अपराधी नहीं कहा जा सकता।























