
गुरबाणी प्रसारण को लेकर बड़ी खबर आई सामने , इस चैनल से गुरबाणी होगी लाईव
एस.जी.पी.सी. प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने दी जानकारी
चंडीगढ़, 29 जून (विश्ववार्ता) : एस.जी.पी.सी. और पंजाब सरकार के बीच टकराव बढता जा रहा है वही खबर आ रही है कि एस.जी.पी.सी. अपना यू टयूब चैनल शुरू करने की तैयारी में है। इसके बाद यू टयूब चैनल से गुरबाणी लाइव होगी। इस संबंधी जानकारी एस.जी.पी.सी. के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने दी है। उन्होंने यह भी बताया कि टैक्नीकल स्टूडियो तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 23 जुलाई से चैनल से टैंडर खत्म हो रहा है। इसके बाद अब श्री दरबार साहिब से यू टयूब चैनल पर गुरबाणी लाइव होगी।
बता दें पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा संशोधन बिल लाया गया। एस.जी.पी.सी. इस संशोधन बिल को रद्द कर दिया है। प्रधान हरजिंदर धामी ने इजलास में कहा कि एस.जी.पी.सी. का इतिहास 103 वर्ष पुराना है।






















