

गुरनाम सिंह चढूनी का बडा ऐलान
कल को तीन घंटे टोल फ्री करने का लिया फैसला
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता) भारतीय किसान यूनियन के गुरनाम सिंह चढूनी ने टवीट के जरिये बडा ऐलान किया है कि कल तीन घंटे टोल फ्री करने का फैसला लिया है। चढूनी ने सोशल मीडिया पर कहा कि 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे से लेकर 1 बजे तक हरियाणा के सभी टोल फ्री करवा कर और अधिकारियों को बुलाकर ज्ञापन दिया जाएगा। इस प्रदर्शन में हरियाणा के सभी किसान संगठन और सभी भाई हिस्सा लें।
साथ ही हरियाणा के टोल पर हरियाणा के कर्मचारी रखने, बिना टैग वाली गाडिय़ों की पहले की तरह पर्ची काटने और 15 किलोमीटर तक के इलाके का टोल फी करने की मांग भी रखी। चढूनी ने कहा कि टोल पर अब एक बार ही दोनों तरफ का किराया काटा जा रहा है, जबकि दोबारा वापस आने पर भी फिर दोहरा किराया काटा जा रहा है, जो गलत है।






















