गुजरात: सूरत में केमिकल फैक्ट्री में जबरदस्त आग
चंडीगढ, 11 सिंतबर (विश्ववार्ता) गुजरात के सूरत शहर में रसायन फैक्टरी में भीषण आग लगने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि 20 अन्य झुलस गए और तीन लोग लापता हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। रत के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारिख ने कहा कि शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे सचिन गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) क्षेत्र में स्थित अनुपम रसायन इंडिया लिमिटेड की फैक्टरी में खतरनाक रसायनों से भरे कंटेनर में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। उन्होंने कहा कि आग जल्द ही फैक्टरी में फैल गई, जिसमें झुलसकर एक मजदूर की मौत हो गई।






















