
गुजरात विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान
चंडीगढ, 5 दिसंबर (विश्ववार्ता): गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस चरण में मध्य और उत्तरी जिलों की 93 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में अपना वोट डालेंगे।





















