गुजरात में जहरीली शराब से कोहराम
अब तक इतने लोगो की मौत
14 लोगों के खिलाफ केस
पूरे गांव में दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) गुजरात के बोटाद में जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक रविवार की रात जहरीली शराब पीने के बाद कई लोगों की तबीयत खराब हुई, जिन्हें सोमवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया. शाम होते-होते जहरीली शराब के कारण लोगों के मरने की ख़बर आने लगी. अबतक 30 लोगों की मौत हो चुकी है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम SIT का भी गठन किया गया है.