
गुजरात में आज पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू
चंडीगढ, 1 दिसंबर (विश्ववार्ता) गुजरात में आज पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 19 जिलों में पडऩे वाली इन 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। पहले फेज में दो करोड़ से ज्यादा वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। पहले फेज की कुल 89 सीटों में से भाजपा के पास सबसे ज्यादा 58, कांग्रेस के पास 26 और BTP के पास 2, NCP के पास एक सीट है।





















