
आईपीएल 2022 गुजरात ने राजस्थान को हराया
चंडीगढ, 15 अप्रैल ( विश्ववार्ता) हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटन्स और संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स के बीच गुरूवार को आईपीएल 2022 का 24वां मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए हैं। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। गुजरात ने 37 रन से ये मैच जीता और पांच मैचों में चौथी जीत दर्ज करने के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए





















