
गुजरात चुनाव की तारीखों को लेकर इंतजार खत्म
चुनाव आयोग ने किया तारिखों का ऐलान
चंडीगढ़ 3 नवंबर (विश्ववार्ता):गुजरात चुनाव की तारीखों को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। चुनाव आयोग ने आज तारीखो ऐलान किया है। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे। एक व पांच दिसंबर को मतदान होगा व हिमाचल चुनाव के साथ आठ दिसंबर को नतीजे जारी होंगे।
आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरात में मौजूदा मतदाताओं की संख्या और पोलिंग बूथों की संख्या से लेकर तमाम जानकारियां साझा की हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने निर्वाचन आयोग की तरफ से मोरबी पुल हादसे का शिकार हुए लोगों और शोकाकुल परिजनों के प्रति शोक और संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले।























