
गुजरात और हिमाचल एग्जिट पोल्स के संकेत समझिए
गुजरात में फिर खिल सकता है कमल ,हिमाचल में हो सकता है करीबी मुकाबला
चंडीगढ़, 6 दिसंबर (विश्व वार्ता) : हिमाचल प्रदेश के बाद गुजरात में विधानसभा चुनाव भी संपन्न हो गये है, उम्मीदवारों की किस्मत अब ईवीएम मे कैद हो गई है। वही मतदान खत्म होने के बाद ही एग्जिट पोल के रूझान भी आ गए। अगल-अलग एजेंसियों ने अपने सर्वे में लोगों के मूड को जानने की कोशिश की है। अगर बात करे गुजरात विधानसभा चुनाव की तो यहां एग्जिट पोल के अनुमान भाजपा के लिए राहत भरे आ रहे है सभी एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है वही इसके साथ ही कांग्रेस को दूसरा और आम आदमी पार्टी को तीसरा स्थान मिल सकता है।
वही अगर बात करे हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तो यहां कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है एक सर्व को छोडक़र सभी भाजपा को बढ़त बताई जा रही है। पोल ऑफ पोल की बात करें तो हिमाचल में भाजपा को 35, कांग्रेस को 30 और अन्य को तीन सीटें मिलने का अनुमान है।























