
गीता व बबीता की सबसे छोटी बहन रितू फौगाट की शादी आज
चंडीगढ़ 8 नवंबर (विश्ववार्ता) द इंडियन टाइग्रेस’ के नाम से मशहूर भारत की स्टार MM फाइटर ऋतु फोगाट आज सोनीपत निवासी सचिन छिक्कारा के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी। रितू अपने पैतृक गांव से दो किलोमीटर दूर स्थित एक वाटिका में फेरे लेंगी। उनके पिता महाबीर फौगाट ने बताया कि शादी एक रुपये और नारियल के शगुन के साथ की जाएगी। बता दें कि रितू फौगाट द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महाबीर फौगाट की सबसे छोटी बेटी हैं। बड़ी बहन गीता और बबीता फौगाट की तरह कुश्ती में नाम का लोहा मनवाने के बाद वो करीब तीन साल पहले एमएमए में आ गई थीं।























