
गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब सरकार ने 40 वीआईपी के सुरक्षा कवर को किया वापिस लागू
इस बात की बरती एहतियात
चंडीगढ़, 2 जून (विश्व वार्ता) बीते दिनो पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद पूरे पंजाब मे आलोचना का सामना कर रही पंजाब की आम आदम पार्टी सरकार ने अब 40 वीआईपी के सुरक्षा कवर को वापस लागू कर दिया। हालांकि इस बार सुरक्षा कवर वापस करते समय सरकार ने यह एहतियात बरता है कि किसी भी वीआईपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।
जानकारी के लिए बतां दे कि पिछले सप्ताह सरकार ने 400 से अधिक लोगों की सुरक्षा घटाकर उनके नाम भी सार्वजनिक कर दिए थे। इसके बाद रविवार को प्रसिद्ध गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी।





















