
गाड़ी के नीचे आरडीएक्स लगाने के मामले मे आज अमृतसर जाएंगे डीजीपी गौरव यादव
करेगें घटनास्थल का दौरा
चंडीगढ, 16 अगस्त (विश्ववार्ता): आम आदमी पार्टी सरकार सूबे मे गैंगवार व अपराध को लगातार कम करने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। वहीं बीते दिन ही अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में सिटी पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह को धमाके से उड़ाने की कोशिश की गई। जिसे देखते हुए आज डीजीपी गौरव यादव अमृतसर मे घटना स्थल का दौरा करेंगे।
बता दें कि आतंकवादियों ने गाड़ी के नीचे डेटोनेटर और आरडीएक्स लगाया था। इस मामले की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई थी, जिसमें दिखाई दिया कि 2 मोटरसाइकिल सवार सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की गाड़ी के नीचे बम रख कर चले जाते हैं।























