बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट
इतने लोगो के घायल होने की सूचना
चंडीगढ़, 1 मार्च (विश्ववार्ता) बंगलूरू के राजाजीनगर स्थित रामेश्वरम कैफे में विस्फोट हुआ है। जिसमें नौ लोगों के घायल हुए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा है कि बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। यह सिलेंडर ब्लास्ट नहीं था। शुरुआती जानकारी में पता चला कि बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में द रामेश्वरम कैफे में विस्फोट हुआ, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। व्हाइटफील्ड फायर स्टेशन की तरफ से बताया गया कि उन्हें सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिली थी। एक कर्मचारी ने बताया, “हमें फोन आया कि रमेश्वरम कैफे में सिलेंडर विस्फोट हुआ है। हम मौके पर पहुँचे और स्थिति का विश्लेषण कर रहे हैं।”
बेंगलुरु सेंट्रल से बीजेपी सांसद पीसी मोहन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बेंगलुरु सेंट्रल संसदीय क्षेत्र के रामेश्वरम कैफे में रहस्यमयी विस्फोट के बारे में सुनकर चिंतित हूँ। मेरी संवेदनाएँ प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। अधिकारियों से जाँच करने और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह है।”






















