
गणतंत्र दिवस के मौके पर आज इन जिलों में राज्यपाल, सीएम मान और अन्य मंत्री फहराएंगे तिरंगा
चंडीगढ, 26 जनवरी (विश्ववार्ता) 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन जगहों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ अन्य मंत्री भी तिरंगा फहराएंगे। गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पटियाला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में तिरंगा फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में तिरंगा फहराकर सलामी देंगे।
इस बीच, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान बठिंडा में, उपाध्यक्ष जय किशन रोरी गुरदासपुर में, हरपाल सिंह चीमा जालंधर में, अमन अरोड़ा अमृतसर में, डा. बलजीत कौर फाजिल्का में, गुरमीत सिंह मीत हेयर फिरोजपुर में, कुलदीप सिंह धालीवाल मालेरकोटला में, डा. बलबीर सिंह श्री मुक्तसर साहिब में, ब्रह्म शंकर जिम्पा मानसा में, श्री लाल चंद फरीदकोट में, लालजीत सिंह भुल्लर संगरूर में, हरजोत सिंह बैंस एसएएस शहर में, हरभजन सिंह रूपनगर में,चेतन सिंह जौड़ामाजरा एसबीएस शहर में, अनमोल गगन मान तरन तारन में, बलकार सिंह मोगा में और गुरमीत सिंह खुडियां पठानकोट में तिरंगा फहराने के समारोह में भाग लेंगे।





















