गडकरी ने मुख्यमंत्री की मांग मानी, जालंधर-होश्यिारपुर रोड और आदमपुर फ्लाई-ओवर का काम पूरा करने का दिया भरोसा
मुख्यमंत्री और लोक सभा सदस्य रिंकू ने केंद्रीय सड़क यातायात मंत्री से की मुलाकात
* दिल्ली-कटरा ऐकसप्रैस-वे के काम का लिया जायज़ा
* गडकरी ने सडक़ सुरक्षा बल कायम करने के मुख्यमंत्री के विचार की प्रशंसा की
* भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया टोल-पलाजों पर बढ़ रही धक्केशाही का मुद्दा
नई दिल्ली, 14 जून: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुद्धवार को केंद्रीय सडक़ी यातायात और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को जालंधर-होश्यिारपुर रोड विशेषकर आदमपुर फ्लाई-ओवर का काम पूरा करने के लिए दख़ल देने की मांग की ।
मुख्यमंत्री ने जालंधर से लोक सभा मैंबर सुशील कुमार रिंकू सहित यहां नितिन गडकरी से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने श्री गडकरी को उस प्राजैकट संबंधी अवगत् करवाया, जो लम्बे समय से पैंडिंग है। उन्होंने कहा कि इस से लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसको जल्दी से जल्दी पूरा किया जाना चाहिए। इस मांग को स्वीकृत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने भगवंत मान को आश्वासन दिया कि इस प्रौजेक्ट को जल्दी ही पूरा कर लिया जायेगा और वह काम की प्रगति पर ख़ुद निगरानी करेंगे।
मुख्यमंत्री और गडकरी ने दिल्ली-कटरा ऐकसप्रैस-वे के निर्माण का भी जायज़ा लिया। दोनों नेताओं ने इस प्रौजेक्ट पर काम में तेज़ी लाने पर सहमति व्यक्त की, जो सूबे की आर्थिकता के लिए बड़ा लाभदायक साबित होगा। उनहोंने यह भी कहा कि यह राजमार्ग माता वैषणो देवी तीर्थ स्थान पर माथा टेकने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया करेगा और इस क्षेत्र में आर्थिकता को भी बढ़़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने गडकरी को यह भी बताया कि सूबा सरकार सडक़ हादसों के कारण होने वाली मौतों को रोकने के लिए जल्दी ही सूबे में सडक़ सुरक्षा फोर्स का गठन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह समर्पित फोर्स जहां सडक़ हादसों को रोकनो में मदद करेगी, वहीं सूबे में कीमती जिंदगियों को बचाया जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री ने भगवंत मान के इस अलग प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि इस विलक्षण कदम के साथ सडक़ हादसों में होने वाली मौतों को रोकने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के पास टोल पलाजा कर्मचारियों की तरफ से की जा रही धक्केशाही के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि सार्वजनिक हितों में इनको कंट्रोल किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अपील की कि लोगों के हितों को सबसे अधिक महत्व दिया जाना चाहिए और टोल पलाजा पर लोगों से कोई भी रकम वसूलने की छुट नहीं दी जानी चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि लोगों के पैसो की खुली लूट को रोकना समय की ज़रूरत है।
————























