
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पंजाब यूनिवर्सिटी के खेल मैदान पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज
हरियाणा और झारखंड ने जीत के साथ की अभियान की शुरूआत
चंडीगढ़, 5 जून (विश्ववार्ता): खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पंजाब यूनिवर्सिटी के खेल मैदान पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इनमें हरियाणा और झारखंड ने जीत दर्ज की। पहला मुकाबला झारखंड और मणिपुर के बीच खेला गया। इसे झारखंड ने 3-0 से जीत लिया। मैच के पहले हॉफ तक विजेता टीम 2-0 से आगे रही।





















