
खेलो इंडिया अंडर-16 महिला हॉकी लीग आज से, 16 टीमें लेंगी हिस्सा
चंडीगढ, 16 अगस्त (विश्ववार्ता) खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग 22 (अंडर -16) मैच यहां आज प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में शुरू होंगे।लीग में हिस्सा ले रही 16 टीमों को पूल ए और पूल बी में विभाजित किया गया है। यह लीग का पहला चरण होगा जो 23 अगस्त तक चलेगा जिसमें प्रत्येक विजेता टीम को तीन अंक दिए जाएंगे, ड्रॉ होने की स्थिति में प्रत्येक टीम के लिए एक अंक और हारने वाली टीम के लिए शून्य अंक निर्धारित हैं। पूल ए में भारतीय खेल प्राधिकरण ‘ए’, भाई बहलो हॉकी अकादमी भगता, घुमनहेरा रिसर अकादमी, सिटीजन हॉकी इलेवन, स्मार्ट हॉकी अकादमी रायपुर, प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी सोनीपत, मुंबई स्कूल स्पोट्र्स एसोसिएशन और स्पोट्र्स हॉस्टल भुवनेश्वर हैं। पूल बी में भारतीय खेल प्राधिकरण ‘बी’, अनंतपुर हॉकी अकादमी, एचएआर हॉकी अकादमी, दिल्ली हॉकी, मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी, ओडिशा नौसेना टाटा हॉकी उच्च प्रदर्शन केंद्र, सैल्यूट हॉकी अकादमी और गुजरात खेल प्राधिकरण अकादमी हैं।





















