
आईपीएल 19 सितंबर में यूएई मे होगा शुरू, 8 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
दिल्ली 23 जुलाई, (विश्ववार्ता): जिसका सभी किक्रेट जगत के प्रेमियों को इंतजार था अब इंतजार की घडियां खत्म हुई।
एशिया कप और टी20 वल्र्ड कप 2020 रद्द होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के रास्ते खुल गए थे. अब आईपीएल के तारीख की जानकारी भी सामने आ गई है. दुनिया का सबसे मशहूर क्रिकेट लीग 19 सितंबर से यूएई में शुरू होगा. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा.
इससे पहले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि बोर्ड यूएई की एयरलाइंस अमीरात और इतिहात के संपर्क में है. अगस्त के उनके कार्यक्रम के बारे में उनसे जानकारी मांगी है, क्योंकि टीमें अगस्त के अंत में यूएई के लिए रवाना हो सकती हैं.अधिकारी ने कहा कि बीसीसीआई की संबंधित टीम ने यूएई में अमीरात, एतिहाद जैसी एयरलाइन से संपर्क किया है और पूछा है कि वह किस तरह विमान सेवा शुरू करने के बारे में सोच रही हैं और क्या वे भारत में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे शहरों से विमान सेवा शुरू करने के बारे में सोच रही हैं.
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...






















