
खेदड़ में महापंचायत आज
छावनी में तब्दील हुआ हिसार का खेदड़ गांव
आंदोलन शुरू करने को लेकर लिया जा सकता है बड़ा फैसला
चंडीगढ़, 13 जुलाई (विश्ववार्र्ता):हिसार के खेदड़ गांव में थर्मल पावर प्लांट के विवाद को लेकर हिंसा के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है ग्रामीणों और पुलिस कर्मचारियों के बीच हुई झड़प के मामले में आज किसानों की महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। किसान नेता राकेश टिकैत भी इस महापंचायत में शामिल होने खेदड़ पहुंचेंगे। इनके अलावा भी कई किसान संगठनों के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल होने पहुंचेंगे। इसी के साथ इस मामले में आगामी रणनीति बनाने और आंदोलन शुरू करने को लेकर भी फैसला लिया जाएगा।






















