
खुशखबरी पीएम मोदी आज पंजाबवासियों को देगे नये साल का बडा तोहफा
जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर होगा आज सांस्कृतिक कार्यक्रम , वंदे भारत में यह मिलेंगी सुविधाएं
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाबवासियो को नये साल का बडा तोहफा देने जा रहे है। पंजाब के अमृतसर जिले के रूट पर देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने का इंतजार अब खत्म हो गया है और आज अमृतसर से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
पता चला है कि वंदे भारत उद्घाटनी ट्रेन अमृतसर से 30 दिसंबर सुबह 11 बजे चलकर 11.40 पर ब्यास और 12.12 पर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से 2 मिनट रुकने के बाद 12.14 बजे रवाना हो जाएगी। रास्ते में फगवाड़ा, लुधियाना, अंबाला कैंट स्टेशन पर स्टॉपेज के बाद शाम 5.20 बजे दिल्ली स्टेशन पर पहुंचेगी। उद्घाटन वाले दिन जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे विभाग की ओर से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है जिसमें स्कूली बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे। इस दौरान सांसद, विधायक और भाजपा के सीनियर नेता भी उपस्थित होंगे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रैस शुक्रवार को छोडक़र सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इसका अमृतसर से चलने का समय सुबह 8.05 होगा और जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर 9.12 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन दोपहर 1.30 बजे दिल्ली स्टेशन पर पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि केवल उद्घाटनी ट्रेन के समय ही बदलाव किया गया है। पहले दिन इस ट्रेन में रेलवे अधिकारी, नेतागण और अन्य वी.आई.पी. मुफ्त सफर कर सकेंगे। उनके लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था होगी। बताया जा रहा है कि जिस स्टेशन से गण्यमान्य चढेंगे, उन्हें अगले स्टेशन पर उतरना होगा। उद्घाटनी ट्रेन की टिकट कमर्शियल विभाग के अधिकारी देंगे। रेलवे विभाग ने इस ट्रेन का शैड्यूल और नोटिफिकेशन जारी कर दी है जिसमें ट्रेन का नंबर, स्टॉपेज और समय सारणी भी दी गई है। इस ट्रेन में 8 कोच होंगे। आज या कल तक इस ट्रेन की बुकिंग शुरू होने की संभावना है।
वंदे भारत में यह मिलेंगी सुविधाएं
अमृतसर से चलकर दिल्ली जाने वाली वंदे भारत में ज्यादा रिक्लाइनिंग सीट जोकि आम गाडिय़ों में 17.31 डिग्री से बढ़ाकर 19.37 डिग्री की गई है।
यात्रियों के बैठने के लिए लगाई गई सीटों को और भी आरामदायक बनाया गया है।
एग्जीक्यूटिव चेयर कार (ईसीसी) में सीट का रंग लाल से बदलकर नीला किया गया।
यात्रियों की सुविधा के लिए सीटों के नीचे मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लगाए गए हैं ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सीटों के लिए ज्यादा फुटरेस्ट जोकि 670 मिमी से घटाकर 530 मिमी किया गया है।























