
खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह की तलाश आज 26वें दिन भी जारी
अमृतपाल को पंजाब पुलिस का कडा संदेश, सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल
पढिये क्या कहा पंजाब पुलिस ने,सूबावासियों से पंजाब पुलिस ने किया यह आग्रह
चंडीगढ़ 12 अप्रैल (विश्व वार्ता) खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह की तलाश मे आज ऑपरेशन का 26वां दिन है लेकिन लगातार अमृतपाल पुलिस व एंजेसियों को चकमा देने मे अब तक सफल रहा है। अमृतपाल का सहयोगी पलप्रीत सिंह तो पुलिस की गिरफ्त में आ गया और पुलिस को उम्मीद है कि अमृतपाल भी जल्द गिरफ्त में होगा। आज पंजाब पुलिस ने एक वीडियो संदेश जारी कर अमृतपाल को कडे शब्दों में संदेश दिया है कि तुम भाग सकते हो लेकिन कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकते। हम नागरिकों से क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह करते हैं।
उधर, पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मंगलवार सुबह अमृतसर से पप्पल प्रीत सिंह को लेकर असम के डिब्रूगढ़ जेल ले गई। पुलिस हवाई मार्ग से पप्पल प्रीत को डिब्रूगढ़ जेल लेकर गई। पप्पल प्रीत सिंह पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ढ्ढस्ढ्ढ के संपर्क में होने का भी आरोप लगाया गया है अमृतपाल जोकि 18 मार्च से फरार चल रहा है लगातार पंजाब पुलिस व केंद्रीय खफियां एंजेसियां पकडने के लिए छापेमारी कर रही है। अमृतपाल के वीडियो के मामले में अब पंजाब पुलिस ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की भी मदद ले रही है अमृतपाल ने 29-30 मार्च को लगातार 2 वीडियो जारी की गई थी।
"You can run, but you can't hide from the long arm of the law"
Punjab Police #arrested Papalpreet Singh, main associate of #AmritpalSingh
We urge citizens to maintain peace & harmony in the region pic.twitter.com/M63Er0LNuP
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) April 11, 2023























