
खालिस्तान आतंकी अमृतपाल के करीबी अवतार सिंह खांडा की लन्दन में मौत
चंडीगढ़, 15 जून (विश्ववार्ता): वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह का हेंडलर और लंदन के अस्पताल में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसे ब्लड कैंसर पहली स्टेज थी। जिसके कारण उसके शरीर में जहर फैल गया था। तबीयत बिगडऩे के बाद अब उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां उनकी मौत हो गई।
यूकेमें कुछ समय से खालिस्तान की उठ रही आवाज आतंकी अवतार सिंह खांडा की ही बदोलत है। खांडा खास तौर पर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स की लंदन इकाई का प्रमुख है। विदेश में रहकर खालिस्तान मूवमेंट चलाने वाले अवतार सिंह खांडा ने भारतीय हाई कमीशन पर लगे तिरंगे का अपमान किया था।
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अवतार सिंह खांडा टॉप खालिस्तानी आतंकी जगतार सिंह तारा और परमजीत सिंह पम्मा का बेहद करीबी है।























