
खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा का बडा अलर्ट
चंडीगढ़, 7 नवंबर (विश्ववार्ता)खालिस्तानी आतंकी और अलगाववादी समूह सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के एयर इंडिया विमान को उड़ाने की धमकी के बाद भारत सतर्क हो गया है। भारत ने कनाडा से आने वाले विमानों की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। शनिवार को पन्नू ने एक वीडियो के जरिए चेतवानी दी थी कि पंजाबी सिख 19 नवंबर के बाद एयर इंडिया से उड़ान न भरें, आपकी जान खतरे में हो सकती है।”
पन्नू ने अपनी बात दो बार दोहराई और कहा कि 19 नवंबर के बाद कभी भी एयर इंडिया के विमान को उड़ाया जा सकता है। वीडियो के साथ जारी एक बयान में, पन्नून ने वैंकूवर से लंदन तक एयरलाइन की ‘वैश्विक नाकाबंदी’ का आह्वान किया है। ओटावा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने कहा, “हम कनाडा से शुरू होने वाली और वहां समाप्त होने वाली एयर इंडिया की उड़ानों के खिलाफ खतरे को संबंधित कनाडाई अधिकारियों के साथ उठाएंगे।”





















