बिंग ब्रेकिंग न्यूज
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता): कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गुरुद्वारे के बाहर हत्या कर दी गई है गुरुद्वारा के पास निज्जर को गोली मारी गई। भारत सरकार ने हिंसा की कई घटनाओं और विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने के चलते निज्जर को वांटेड टेररिस्ट घोषित किया था। हाल ही में भारत सरकार ने 41 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उसमें हरदीप निज्जर का नाम शामिल था। वहीं NIA ने निज्जर पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था।
पुजारी की हत्या की साजिश KTF (Khalistan Tiger Force) ने रची थी। कनाडा में रहने वाला निज्जर KTF का प्रमुख था। इससे पहले एनआईए ने निज्जर के खिलाफ भारत के विरुद्ध आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने के मामले में चार्जशीट दाखिल की थी।
























