खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राम मंदिर को लेकर उगला जहर
अमृतसर से अयोध्या तक सभी एयरपोर्ट बंद करवाने की दी धमकी
चंडीगढ, 9 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत में वांछित सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर को लेकर धमकी दी है। इसके साथ ही उसने मुस्लिमों को भी भड़काने की कोशिश की है। भारतीय मुस्लिमों से राम मंदिर उद्घाटन समारोह का विरोध करने की अपील करते हुए कहा कि बाबरी ढाँचे की जगह मंदिर बनना मुस्लिमों के लिए ब्लूस्टार ऑपरेशन की तरह है। उन्होंने एक वीडियो जारी है। पन्नू ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को भारत में उर्दीस्तान की मांग रखने को कहा। इसके साथ ही उसने पंजाब के अमृतसर से अयोध्या तक सभी एयरपोर्ट बंद करवाने की धमकी दी।
अपने वीडियो में खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भड़काने की कोशिश की है। उसने कहा, “हर मुस्लिम को राम मंदिर का विरोध करना चाहिए। 22 जनवरी मुसलमानों के खिलाफ मोदी का ऑपरेशन ब्लूस्टार है। अमृतसर से अयोध्या तक हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन बंद कर दो।”
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आगे कहा, “राम मंदिर बाबरी मस्जिद पर बनाया जा रहा है। यह मुस्लिमों को शवों पर बनाया जा रहा है। यह 2 करोड़ मुस्लिमों का धर्म परिवर्तन है
























