
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी संसद भवन पर हमला करने की धमकी
चंडीगढ, 6 दिसंबर (विश्ववार्ता) खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक और गीदड़ भभकी दी है, जिसमें उन्होंने भारत पर हमले की धमकी दी है। पन्नू ने वीडियो के माध्यम से कहा कि उसकी हत्या की साजिश नाकाम हुई है और वह 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करके उसका जवाब देगा। इस दिन, 2001 में संसद भवन पर हुए आतंकी हमले की सालगिरह है। वीडियो में पन्नू ने बताया कि भारतीय एजेंसियों ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी, जो नाकाम हुई है।
उन्होंने 13 दिसंबर को संसद पर हमले की योजना बनाने की धमकी दी है, और वीडियो में अफजल गुरु के साथ एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें लिखा है ‘दिल्ली बनेगा पाकिस्तान’। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पन्नू के नए वीडियो का कॉन्टेंट सुनकर साफ लग रहा है कि यह ढ्ढस्ढ्ढ के ्य-2 डेस्क द्वारा लिखा गया है। इस वीडियो में पन्नू खालिस्तान के एजेंडे को बढ़ावा देने के साथ-साथ अफजल गुरु और कश्मीरी आतंकियों को भी समर्थन दिखा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं, और पहले भी पन्नू ने ऐसी धमकियों को जारी किया है।





















