खालसा कॉलेज इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी ने नैक की ए ग्रेड से मान्यता हासिल की
अमृतसर, 16 जून(विश्व वार्ता )खालसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रंजीत एवेन्यू ने नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल नैक से ग्रेड ए की मान्यता प्राप्त की है। गौर हो कि पिछले सप्ताह नेक पीआर टीम ने अकादमी तथा अन्य संबंधित गतिविधियों के मूल्यांकन करने के लिए कॉलेज का दौरा किया था जिसमें कॉलेज ने एक्रीडिटेशन साइकिल- एक की प्रक्रिया से गुजरते हुए उक्त ग्रेड हासिल किया।
इस अवसर पर खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल की आनरेरी सचिव राजिंदर मोहन सिंह छीना ने कॉलेज की इस उपलब्धि पर डायरेक्टर डॉ मंजू बाला तथा उनके स्टाफ को बधाई देते हुए भविष्य में और बुलंदी तथा सफलता प्राप्त करने की कामना की। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज वर्ष 2009 में गवर्निंग काउंसिल की अगुवाई में स्थापित किया गया था।
इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ मंजू बाला ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज की फैकल्टी इस मान्यता को हासिल करने के लिए पिछले 1 साल से दिन रात मेहनत कर रही थी तथा आखिरकार नैक साइकिल वन के दौरान ए ग्रेड प्राप्त करने में सफल हो गई।
उन्होंने कहा कि उक्त ग्रेड कॉलेज के अलग-अलग पहलुओं जैसे पाठ्यक्रम अध्यापन की प्रक्रिया, रिसर्च एंड इनोवेशन, अभ्यास प्रक्रिया, प्रशासनिक तथा प्रबंधन गतिविधियों पर आधारित था। उन्होंने अपने फैकेल्टी तथा स्टाफ को इस मान्यता के लिए लगातार सख्त मेहनत करने के लिए बधाई दी।























