खालसा कालेज ने भारत के स्वायत्तता कालेजों में 46वां स्थान हासिल किया
अमृतसर 21 अप्रैल : खालसा कालेज ने पंजाब के स्वायत्तता कालेजों में पहला स्थान हासिल किया है। कालेज उत्तरीय भारत में चौथे व भारत के सारे स्वायत्तता कालेजों में 46वें स्थान पर है। यह रैकिंग वल्र्ड इंडिया हायर एजूकेशन रैकिंग 2022-23 द्वारा की गई है। इन संस्थाओं को शिक्षा की उत्तमता, पाठ्यक्रम व शिक्षा शास्त्र, डिजीटल जागरूकता, फैकल्टी योग्यता, नतीजे व नवीनता, प्लेसमेंट, उद्योग इंटरफेस आदि के नौ मापदंड के आधार पर रैकिंग दी गयी है। कालेज ने सारे मापदंड में सर्वोत्तमता प्राप्त की तथा शानदार अंक हासिल करके पंजाब की चोटी की रैकिंग वाली संस्था बन गई है।
इस अवसर पर खालसा कालेज गवर्निंग कौंसिल के आनरेरी सचिव राजिंदर मोहन सिंह छीना ने इस प्राप्ति पर खुशी जाहिर करते हुए इस प्राप्ति का सेहरा कालेज प्रिंसिपल डा. महल सिंह व स्टाफ की सख्त मेहनत को दिया है। उन्होंने प्रिंसिपल व समूह स्टाफ को बधाई दी तथा कामना की कि कालेज न सिर्फ अपनी शान को बरकरार रखेगा बल्कि आने वाले समय में और भी नई बुलंदी को छूएगा।























