खालसा कालेज इंजीनियरिंग में आत्मनिर्भर भारत विषय पर सेमिनार करवाया गया
अमृतसर 21 अप्रैल(विश्व वार्ता)खालसा कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलोजी रंजीत एवेन्यू ने आईएसटीई स्टूडेंट चेप्टर के सहयोग से कालेज के आईआईसी सेल की ओर से आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कालेज डायरेक्टर डा. मंजू बाला ने आए मेहमानों मंदीप कौर टांगरा एंटरप्रेन्योर, टीईडी एक्स स्पीकर संस्थापक व सीईओ सिंबाक्वार्टर, अनुराग ब्याला डायरेक्टर व सीईओ दीपडाइव इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड व टैकीज इन्फोटेक व गौरव शर्मा सह-संस्थापक डायरेक्टर आर्कीटैक्ट एलएनजी कंसलटेंसी मेंबर आफ अमृतसर फाउंडर को फूलों के गुलदस्ते भेंट करके स्वागत किया।
इस अवसर पर डा. बाला ने कहा कि ऐसे सेमिनार व एंटरएक्टिव सेशन बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह समय की जरूरत है कि मनुष्य को आत्मनिर्भर भाव आत्मनिर्भर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को नौकरी तलाश की बजाय नौकरी देने वाला बनना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कोविड-19 के बाद सरकार द्वारा आत्मनिर्भर स्कीम की महत्ता को भी उजागर किया।
सेमिनार के अवसर पर श्रीमती टांगरा ने विद्याथि्रयों को अपनी जीवन यात्रा के बारे प्रेरित करते हुए ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंधित महिलाएं कैसे भविष्य में समय के अनुसार ढालने व प्रफुल्लित हो सकती है के बारे फैसला लेने व लीडरशिप के गुणों के बारे जानकारी सांझी की। उन्होंने अपने परिवार में न सिर्फ एक सहारा के तौर पर बल्कि परिवार के एक मुख्य अंग के रूप में योगदान में महिला की भूमिका के बारे चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शक करते हुए कहा कि हमदर्दी व जज्बात से एक व्यवसायिक मुखी व्यापार शुरू करना चाहिए।
इस अवसर पर श्री ब्याला ने विद्यार्थियों से उद्यमी बनने तक के अपने सफर के बारे विचार सांझे किए। उन्होंने स्वाभिमान का अहसास करवाने के बारे बताते हुए विद्यार्थियों को सलाहकार कैसे ढूंढने है तथा एक असल सलाहकार के अर्थ के बारे भी मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हर स्टार्ट-अप अलग होता है। इसलिए हमें परंपरागत तरीकों से जुड़े रहने की बजाय उसके अनुसार योजनाएं बनानी चाहिए।
इस दौरान शर्मा ने अपने बहुमूल्य विचार सांझे करते हुए हिदायत की है कि हमें डी-मोटीवेशन के साथ कैसे निपटना है? उन्होंने जीवन में असफलता के प्रबंधन के बारे मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपनी नई योजनाओं के बारे भी विद्यार्थियों से विचार सांझे किए।
इस दौरान खालसा कालेज गवर्निंग कौंसिल के आनरेरी सचिव राजिंदर मोहन सिंह छीना ने विद्यार्थियों के लिए इस तरह के विलक्षण व प्रेरणादायक इंटरएक्टिव सेशन के आयोजन के िलए डायरेक्टर डा. मंजू बाला व उनकी टीम की प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सेशन विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने व इस संबंधी गुर सीखने जीवन में बहुत सहायक सिद्ध होते है।
इस अवसर पर वक्ताओं के साथ इंटरएक्टिव सेशन के बाद पी प्रशांत डिप्टी डीन आईएंडए, आईआईसी प्रेजीडेंस ने सभी को कालेज में सहायक प्रोफेसर सीएसई मनीत कौर व इंजी. साजन अनेजा स्टूडेंट्स अलुमनी द्वारा चल रहे स्टार्ट अप के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर डा. रिपिन कोहली डीन आरएंडसी ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रोग्राम का आयोजन हरमीत सिंह व आईआईसी स्टूडेंट्स अंबेसडर अमनदीप सिंह, अमृतपाल सिंह, आशीष कुमारी, हरमनप्रीत कौर, निशा व विशाल सिंह, स्वनीत कौर, आरजू व अरशदीप सिंह के तकनीकी सहयोग से करवाया गया।























